चित्रकूट में जिला कारागार का निरीक्षण : महिला कैदियों की समस्याओं पर ध्यान देने और बच्चों के लिए झूला सुनिश्चित करने के निर्देश

UPT | चित्रकूट में जिला कारागार का निरीक्षण

Aug 30, 2024 18:22

चित्रकूट के जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया...

Chitrakoot News: चित्रकूट के जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महिला बैरक और अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया। महिला बैरक में उन्होंने निरुद्ध महिला कैदियों से उनकी खानपान और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों के लिए झूला और खेलने के लिए सामान सुनिश्चित किया जाए।
अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया इसके बाद उन्होंने अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कैदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कैदियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता रहे। डीएम शिवशरणप्पा ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल के कैंपस में सीसीटीवी कैमरे हर समय संचालित रहें और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि कैदियों को भोजन और नाश्ता प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही दिया जाए और इसमें कोई अनियमितता नहीं होनी चाहिए। 
ये सभी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर राजनीस कुमार सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से यह भी कहा कि जो कैदी खेलना चाहते हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और किसी भी समस्या की जानकारी उन्हें दी जाए। इस निरीक्षण से प्रशासन की स्पष्ट मंशा दिखती है कि जेल में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें और कैदियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं।

Also Read