बहराइच में घाघरा नदी का कहर : 114 किसान फंसे, 63 बचाए गए, NDRF और सीमा सुरक्षा बल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UPT | बहराइच में घाघरा नदी का कहर

Jul 20, 2024 10:46

स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात 12 बजे तक 63 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण शेष 50-55 लोग अभी भी खतरे में...

Short Highlights
  • सुजौली क्षेत्र के लगभग 114 किसान नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए
  • 63 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है
  • मोटर बोट के साथ बचाव अभियान जारी है 

 

Bahraich News : बहराइच जिले में घाघरा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि ने एक गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दी है। चौधरी चरण सिंह बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, सुजौली क्षेत्र के चहलवा में खेती कार्य कर रहे लगभग 114 किसान नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गए। स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात 12 बजे तक 63 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण शेष 50-55 लोग अभी भी खतरे में हैं।

बचाव अभियान जारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, NDRF और सीमा सुरक्षा बल की टीमों को मोटर बोट के साथ बचाव अभियान में शामिल किया गया है। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रेस्क्यू टीमें पानी की तेज धारा में जाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं और उम्मीद जताई है कि सभी को सकुशल बचा लिया जाएगा। यह बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चल रहा है, क्योंकि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बाढ़ का खतरा 
इस घटना ने क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बढ़ा दिया है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश मैदानी भागों के लिए विपदा बन गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घाघरा बैराज से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण कई गांवों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Also Read