Gonda News : भाजपा विधायक के बहनोई समेत 7 अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज, भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप

UPT | मारपीट

Sep 29, 2024 14:11

गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात को भाजपा नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा विधायक के बहनोई राजेश कुमार पांडेय और उनके साथ 7 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Gonda News : गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात को भाजपा नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा विधायक के बहनोई राजेश कुमार पांडेय और उनके साथ 7 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा नेता उदय कुमार पांडेय ने गोंडा नगर कोतवाली में तहरीर देकर यह मामला दर्ज कराया। इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है।

विवाद का पुराना इतिहास
उदय कुमार पांडेय ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत धरकन पूरवा में गए थे। लौटते समय उन्होंने टॉमसन चौराहे पर नाश्ता करने के लिए रुका। इसी दौरान नशे में धुत राजेश कुमार पांडे, उनके पुत्र आयुष पांडे और अन्य 7 लोग वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी गाड़ी को घेर लिया। साथ ही, जबर्दस्ती गाड़ी का दरवाजा खोलने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।



नशे में धुत आरोप
उदय कुमार पांडेय ने अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह वहां से भागने की बात कही। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक नजर आ रही है। इस मामले में उदय कुमार पांडेय की तहरीर पर राजेश कुमार पांडे, उनके पुत्र आयुष पांडे और अन्य 7 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच उप निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया को सौंपी है। 

पुलिस जांच जारी
बता दें कि उदय कुमार पांडेय और राजेश कुमार पांडेय के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था, जो इस घटना का कारण बना। अब इस मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है और सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर हैं। यह घटना भाजपा के भीतर भी अंतर्विरोधों को उजागर करती है, जिससे पार्टी के सदस्यों के बीच आपसी मतभेदों का पता चलता है।

Also Read