Loksabha Election Result 2024 : देवरिया में भाजपा ने लगाई हैट्रिक, शशांक मणि त्रिपाठी 34842 वोटों से जीते

फ़ाइल फोटो | शशांक मणि त्रिपाठी

Jun 04, 2024 20:12

उत्तर प्रदेश की देवरिया लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर भारतीय जनता पार्टी और इंडी अलांयस के बीच में थी। इस सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट दिया था...

Deoria News : उत्तर प्रदेश की देवरिया लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर भारतीय जनता पार्टी और इंडी अलांयस के बीच में थी। इस सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट दिया था और शशांक मणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया था। ऐसे में भाजपा द्वारा उन्हे टिकट देने का निर्णय सही साबित हुआ और उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी क्रांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को 34842 वोटों के अंतर से हराकर एक बार फिर देवरिया लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहरा दिया है।

2004 में शामिल हुए थे भाजपा में 
भाजपा के देवरिया से प्रत्याशी बनाए गए शशांक मणि त्रिपाठी ने आईआईटी से बीटेक किया है। इसके अलावा उन्होंने स्विट्जरलैंड से एमबीए किया है। उनके पिता श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) और दो बार के सांसद रह चुके हैं। वहीं उनके दादा स्वर्गीय सुरत नारायण मणि त्रिपाठी आईएएस अधिकारी रहे। शशांक मणि त्रिपाठी 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2009 में टिकट पाने के बावजूद श्रीप्रकाश मणि चुनाव हार गए। लगातार दो हार झेलने के बाद भाजपा ने इस सीट को निकालने के लिए 2014 में अपने एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र को उतारा था। जबकि 2019 में दूसरे प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी का सहारा लिया। रणनीति कारगर रही। इसके बाद वर्ष 2024 में भाजपा ने रमापति त्रिपाठी का टिकट काटकर शशांक मणि त्रिपाठी को दे दिया था।  

1984 के बाद से इस सीट पर नही जीती कांग्रेस
बिहार राज्य से सटा देवरिया जिला प्रदेश के हाई प्रोफाइल जिलों में गिना जाता है। इस सीट से राज्य के कई कद्दावर नेता चुनाव लड़ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इस बार के चुनाव में बीजेपी यह सीट जीतकर हैट्रिक लगाना चाहने में कामयाब रही। वहीं, बात अगर कांग्रेस पार्टी की करें तो कांग्रेस को 1984 के बाद से इस सीट पर कभी जीत नहीं मिल सकी और उसे 40 साल से अपनी पहली जीत का इंतजार है। देवरिया लोकसभाा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी का सीधा मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह से ही माना जा रहा था। 

2019 में भाजपा ने 2,49,931 वोटों के अंतर से जीता था यहां चुनाव
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रमापति राम त्रिपाठी को मैदान में उतारा था। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के विनोद कुमार जयसवाल को हराकर यह सीट भाजपा के खाते में की थी। रमापति राम त्रिपाठी को 580,644 वोट मिले थे, वहीं बिनोद कुमार जयसवाल के खाते में 3,30,713 वोट आए थे। बीजेपी के उम्मीदवार रमापति ने 2,49,931 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया था। कांग्रेस के नियाज अहमद 51056 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। 

2014 में भी भाजपा के खाते में गई थी सीट
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर चल रही थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा सीट से कलराज मिश्रा को टिकट दिया था। कलराज मिश्रा को चुनाव में 4,96,500 वोट मिले थे। बहुजन समाज पार्टी के नियाज अहमद 231114 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस के प्रत्याशी सभा कुंवर के खाते में 37752 वोट आए। साथ ही, समाजवादी पार्टी के बालेश्वर यादव को 150852 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

देवरिया सीट पर कुल वोटर 17,29,583 
देवरिया लोकसभा सीट पर कुल वोटर 17,29,583 है। जिसमें पुरुष वोटर की संख्या 9,44,821 और महिला वोटर की संख्या 7,84,666 हैं। 96 अन्य वोटर के रूप में शामिल हैं। जाति के आधार पर देखा जाए तो यहां पर जनरल कैटेगरी की आबादी 81 फीसदी है। वहीं अनुसूचित जाति 15 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की महज 4 फीसदी आबादी है।

2024 लोकसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी                              पार्टी                               प्राप्तमत

शशांक मणि त्रिपाठी             भाजपा                            504541
अखिलेश प्रताप सिंह             कांग्रेस                              469699
संदेश                                 बसपा                                45564

Also Read