देवरिया के एक थाने में चला फैमिली ड्रामा : शादी के दो महीने बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, जानिए फिर क्या हुआ...

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 25, 2024 19:03

देवरिया में शादी करने के केवल दो महीने बाद ही एक दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के साथ फरा हो गई। दुल्हन के ना मिलने पर उसके पति और ससुरालियों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नही लगी...

Deoria News : देवरिया में शादी करने के केवल दो महीने बाद ही एक दुल्हन अपने पुराने प्रेमी के साथ फरा हो गई। दुल्हन के ना मिलने पर उसके पति और ससुरालियों ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई जानकारी नही लगी। इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए फरार हुई दुल्हन को बरामद कर लिया। थाने में भी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी देर तक चले फैमिली ड्रामे के बाद भी दुल्हन नही मानी तो पुलिस ने दुल्हन को उसके मायकवालों के सुपुर्द कर दिया।

शादी के दो माह बाद फरार हुई दुल्हन
जानकारी के अनुसार, बरियारपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी एक गांव निवासी युवक से अप्रैल माह में हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद ससुराल जाने के बाद भी  दुल्हन अपने प्रेमी से मोबाइल पर लगातार बात करती थी। इस दौरान जून की एक रात में मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी को ससुराल बुलाया और उसके साथ फरार हो गई। मामले की जानकारी उसके पति और घरवालों को हुई तो उन्होने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

थाने पर काफी देर तक चला फैमिली ड्रामा
पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद फरार हुई दुल्हन की बरामदगी के लिए कई जगहों पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने एक सूचना पर दुल्हन के एक गांव से बरामद कर लिया। इस दौरान प्रेमी वहां से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस दुल्हन को थाने ले आई। जिसके बाद काफी देर तक थाने में हंगामा और फैमिली ड्रामा चलता रहा। दुल्हन किसी के साथ जाने को तैयार नहीं थी। काफी समझाने पर भी जब दुल्हन नहीं मानी तो पुलिस ने उसे मायके वालों के साथ भेज दिया। 

Also Read