UP News : एक महीने बाद फिर मिली राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

UPT | राम मंदिर

Jun 30, 2024 01:04

शुक्रवार की रात एक किशोर ने डॉयल 112 पुलिस को फोन पर राम मंदिर उड़ाने की धमकी दे डाली। मंदिर उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात को ही सूचना मिलते...

Up News : शुक्रवार की रात एक किशोर ने डॉयल 112 पुलिस को फोन पर राम मंदिर उड़ाने की धमकी दे डाली। मंदिर उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात को ही सूचना मिलते ही पुलिस किशोर के गांव पहुंची और उसको हिरासत में ले लिया। आरोपी किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है। बता दें कि करीब एक महीना पहले भी इसी किशोर ने डॉयल 112 पुलिस को फोन कर राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद बीते शुक्रवार को अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और डॉयल 112 पर कॉल कर फिर मंदिर उड़ाने की धमकी दे डाली।

कुशीनगर जिले का रहने वाला है आरोपी किशोर
जानकारी के मुताबिक, सोलह वर्षीय किशोर यूपी के कुशीनगर स्थित पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव का रहने वाला है। किशोर ने करीब एक महीने बाद यानी शुक्रवार की रात डॉयल 112 पुलिस को फोन कर एक बार फिर अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की धमकी दे दी। किशोर की ओर से धमकी मिलने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए। आनन-फानन में साइबर सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस कर रात में ही भारी संख्या में पुलिस किशोर के गांव पहुंच गई और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। 

एक महीने पहले भी दी थी मंदिर उड़ाने की धमकी
पटहेरवा पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक महीना पहले यानी 27 मई की रात को भी राम मंदिर उड़ाने की धमकी देकर पुलिस को परेशान किया था। तब पुलिस को गांव वालों ने बताया था कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसीलिए वह इस तरह की शरारत कर रहा है। लोगों की बातों को सुनकर व किशोर और उसके परिवार समेत अन्य रिश्तेदारों के बारे में सभी प्रकार की जांच पड़ताल के बाद कोई आपराधिक कनेक्शन नहीं मिलने पर पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया था। अब आरोपी एक माह बाद फिर से राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर एक महीने पहले 27 मई को भी राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात को भी डॉयल 112 पर फोन कर धमकी दी है। आरोपी हिरासत में है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

Also Read