Gorakhpur News : गोलघर और बक्शीपुर के एसडीओ समेत चार का तबादला, बिजली विभाग में हड़कंप

UPT | गोरखपुर।

Jul 02, 2024 01:12

गोरखपुर के विद्युत निगम में गोलघर के एसडीओ ऐश्वर्या सिंह और बक्शीपुर के एसडीओ विवेक सिंह भी तबादले की जद में आए। कई पुराने कर्मचारियों को जोन से बाहर करने से खलबली मची हुई है।

Short Highlights
  • 25 से ज्यादा लिपिकों को भी जोन से बाहर किया गया
  • अभी और हो सकता है कई अवर अभियंताओं का तबादला 
Gorakhpur News : गोरखपुर के विद्युत निगम में गोलघर के एसडीओ ऐश्वर्या सिंह और बक्शीपुर के एसडीओ विवेक सिंह भी तबादले की जद में आए। ऐश्वर्या का प्रयागराज और विवेक का वाराणसी तबादला किया गया है। सहायक अभियंता मीटर मदन कुमार को प्रयागराज और खजनी के एसडीओ मुकेश गुप्ता को बस्ती भेजा गया है। इसके साथ ही कई क्लर्कों का भी तबादला किया गया है। यह तबादले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के वाराणसी मुख्यालय से किए गए हैं। कई पुराने कर्मचारियों को जोन से बाहर करने से खलबली मची हुई है। अभी कई अवर अभियंताओं व कार्यकारी सहायकों का तबादला होना है।

मुख्य अभियंता कार्यालय से संजय कुमार का तबादला
मुख्य अभियंता कार्यालय से संजय कुमार का तबादला बलिया हुआ है। महराजगंज से रामनरेश को बस्ती, संजय गौतम को मऊ, दुर्गा प्रसाद को संतकबीर नगर भेजा गया है। गोरखपुर के अरविंद श्रीवास्तव को आजमगढ़, अनिल कुमार को बस्ती, नितिन श्रीवास्तव को आजमगढ़, अरुण कुमार तिवारी को जोन दो, रामसूरत को महराजगंज से आजमगढ़, संजय श्रीवास्तव को आनंदनगर से आजमगढ़, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, आंचल सिंह, फातिमा का कुशीनगर से आजमगढ़, गोरखपुर के अभिलेश कुमार श्रीवास्तव का आजमगढ़, संजय कुमार का देवरिया से आजमगढ़, गोरखपुर से जूही वर्मा का मिर्जापुर, प्रशांत तिवारी का गोरखपुर से प्रयागराज, सौरभ जौहरी का गोरखपुर से प्रयागराज, संदीप कुमार साहू का महराजगंज से बस्ती, गोरखपुर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध केशव जी खरे का प्रयागराज, गोरखपुर से राजमोहन यादव का प्रयागराज, देवरिया के विशाल मिश्र का गोरखपुर जोन प्रथम में तबादला किया गया है। 

Also Read