Maharajganj News : महाराजगंज में दुष्कर्म के 36 घंटे बाद मूकबधिर नाबालिग बालिका की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल किया गया रेफर

UPT | प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Jun 09, 2024 19:04

चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पनियरा पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई…

Maharajganj News : खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से है जहां पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के 36 घंटे बाद मूक- बधिर नाबालिग बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पनियरा पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 
दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय मूक- बधिर बेटी घर के पास एक हैंडपंप पर पानी भरने के लिए शुक्रवार को शाम लगभग 8:00 बजे गई थी। जहां पर आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आया और उनकी मूक- बधिर नाबालिग बालिका को जबरन अपने मोटरसाइकिल पर खींच कर बैठा लिया और गांव के बाहर एक बागीचे में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया जहां दुष्कर्म के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया वहीं काफी देर तक जब मूक- बधिर नाबालिग बालिका घर नहीं लौटी तो परेशान परिजन इधर उधर खोजबीन करने लगे। इस दौरान रात में लगभग नौ बजे बबलू ईंट भट्ठे के पास रोती बिलखती मिली। जहाँ मूक- बधिर नाबालिग बालिका ने घटना के बारे में परिजन को इशारों से बताया। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।    फोटो दिखाने पर पीडि़ता ने युवक को पहचाना
सक के आधार पर परीजनों ने आरोपी का फोटो उसे दिखाया तो उसने आरोपी को पहचान लिया। जिसके बाद दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग बालिका की माँ ने पनियरा थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद पनियरा पुलिस एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के द्वारा सवाल उठाया जा रहा है की घटना में जब दो आरोपी शामिल थे तो पनियरा पुलिस एक आरोपी के खिलाफ ही मुकदमा क्यों दर्ज किया है। जो अपने आप में जांच का विषय है। 

Also Read