Maharajganj News : अनियंत्रित वाहन पलटने से दो श्रमिकों की मौत, छह घायल, जानें कैसे हुआ हादसा... 

UPT | अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल मजदूर।

Jun 29, 2024 12:24

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर के बीआरडी...

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 
ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, देवरिया से सिद्धार्थनगर आम तोड़ने जा रहे 11 श्रमिकों से भरा वाहन पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली जंगल में शुक्रवार की देर रात लगभग 1.30 बजे सड़क पर खड़े जानवरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि छह श्रमिक घायल हो गए। सभी मृतक और घायल देवरिया जिले के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान 45 साल के रियासत अंसारी और 22 वर्षीय पीयूष यादव के रूप में हुई है। 

घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया
घायलों को सीएचसी परतावल में प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पनियरा पुलिस परतावल सीएचसी पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज ​दिया है।

Also Read