Gorakhpur News : नगर आयुक्त और मेयर ने देखे सफाई इंतजाम, दिन में भी जलती मिली स्ट्रीट लाइट... 

UPT | वार्ड नंबर 23 में सफाई इंतजामों का जायजा लेते नगर आयुक्त और मेयर।

Sep 24, 2024 11:44

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार की सुबह महापौर एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वार्ड संख्या 23 शहीद शिव सिंह छेत्री नगर के कूड़ा कलेक्शन एवं वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने...

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार की सुबह महापौर एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वार्ड संख्या 23 शहीद शिव सिंह छेत्री नगर के कूड़ा कलेक्शन एवं वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने डोर टू डोर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। 

जल निगम डालेगा सीवर लाइन
निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुरेश प्रजापति, वार्ड संख्या 22 के पार्षद राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के बगल शहीद शिव सिंह छेत्री की प्रतिमा से लेकर ताड़ीखाना तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण त्वरित आर्थिक योजना के तहत कराने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इस सड़क पर जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने की योजना है। सीवर लाइन पड़ जाने के पश्चात नगर निगम सड़क एवं नाली का निर्माण कराएगा। इससे यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। 

मेयर ने सुनीं समस्याएं
वार्ड में जगह-जगह स्ट्रीट लाइट जलती मिली। जिसे ठीक करने के संबंधित अफसर को निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त महापौर ने वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए।

Also Read