Jhansi News : झांसी में रात का तापमान 32 डिग्री के पार, प्रदेश में सबसे गर्म रहा, आगामी दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

UPT | झांसी की रात यूपी में सबसे गर्म

Jun 10, 2024 21:04

झांसी में गर्मी का सितम जारी है। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर झांसी की रात सबसे गर्म रही। वहीं, अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है।

Jhansi News : शनिवार-रविवार की रात झांसी में न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर झांसी की रात सबसे गर्म रही। वहीं, अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है।

तापमान में इजाफा
बीते कुछ दिनों से झांसी में मौसम में थोड़ी नरमी थी। शुक्रवार देर रात मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बनने से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हुई थी। शनिवार को बादल छाए रहने के कारण दो सप्ताह बाद अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया था।

रविवार को हुआ तापमान में इजाफा
रविवार को अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। रविवार को प्रयागराज 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, कानपुर और वाराणसी 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे नंबर पर रहे। झांसी का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा और यह प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहने से झांसी में शनिवार-रविवार की रात सबसे गर्म रही।

आगामी सप्ताह में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

Also Read