Jhansi Weather Update : बारिश को लेकर मौसम विभाग के दावे फैल, एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की आशंका

सोशल मीडिया | झांसी में आज: गरज के साथ बारिश की संभावना, तापमान 32°C तक पहुंचेगा

Jul 03, 2024 07:55

झांसी सहित बुंदेलखंड के जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा किए जा रहे दावे लगातार फैल हो रहे हैं। आज एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है।


Jhansi weather update: मौसम विभाग के अनुसार, झांसी में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से चलेगी। जबकि मौसम विभाग द्वारा 1 जुलाई और 2 जुलाई को भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन सभी दावे फेल हो गए। दोनों ही दिन लोग आसमान की तरफ देखते ही रह गए। लेकिन पानी नहीं बरसा।

एक बार फिर मानसून सक्रिय होने का अनुमान
बारिश भले ही दो दिन दगा दे गई हो, लेकिन आज फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। सुबह 11 बजे से रात भर बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ बादलों की गरज भी सुनी जा सकती है। इसलिए, यदि आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपडेट के लिए मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।

दिन भर ऐसा रहेगा मौसम
तापमान: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 26°C
अनुमान: कुछ जगहों पर गरज और तूफान के साथ बादल छाए रहेंगे
हवा: दक्षिण-पश्चिम से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से
बारिश: सुबह 11 बजे से रात भर बारिश की संभावना
यूवी इंडेक्स: सुबह कम (0), दोपहर में मध्यम (5)

Also Read