Railway News : वंदे भारत एक्सप्रेस के भोजन में कॉकरोच निकलने के बाद निगरानी बढ़ाई

UPT | वंदेभारत ट्रेन।

Jun 23, 2024 00:56

झांसी रेलवे स्टेशन के बेस किचन में अब वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए भोजन की निगरानी बढ़ा दी गई है। ठेके में बदलाव के बाद यह नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें ग्वालियर बेस किचन की बजाय झांसी बेस किचन से खाना सप्लाई किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा कई कड़े कदम उठाए गए हैं।

Jhansi News : वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को अब झांसी स्टेशन के बेस किचन से दिए जा रहे भोजन कि निगरानी बढ़ा दी गई है। हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति और खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले ग्वालियर बेस किचन से खाना तैयार होकर यात्रियों तक पहुंचाया जाता था। ठेके में बदलाव के बाद अब यह जिम्मेदारी झांसी को सौंपी गई है। गुरुवार को वंदे भारत में परोसे गए नाश्ते में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद शुक्रवार को झांसी के बेस किचन में कड़ी निगरानी रखी गई।

ठेके में बदलाव और झांसी बेस किचन की भूमिका
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति और हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वन्दे भारत एक्सप्रेस में अब झांसी बेस किचन से तैयार खाना परोसा जा रहा है। ग्वालियर बेस किचन से इन ट्रेनों के लिए पहले खाना तैयार किया जाता था। ठेके में बदलाव के बाद झांसी में ही खाना बनकर ट्रेन में दिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने वन्दे भारत एक्सप्रेस के बेस किचन के संचालन के लिए नए ठेके किए थे, जिसे झांसी बेस किचन संचालित करने वाली कंपनी ने प्राप्त कर लिया है। वर्तमान में ग्वालियर बेस किचन में भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खाना तैयार होता है।

ट्रेन में गुणवत्तापूर्ण भोजन की नई योजना
रेलवे बोर्ड 1 जुलाई से एक नई योजना की तैयारी कर रहा है, जिसके तहत ट्रेन में गुणवत्तापूर्ण खाने के लिए बेस किचन की जिम्मेदारी बढ़ाई जा रही है। अब ट्रेन के पेंट्रीकार में खाना तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि ट्रेन के रूट पर पड़ने वाले बेस किचन से ही खाना भेजा जाएगा। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी बेस किचन में तैयार होकर हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को खाना मिल रहा है। यह व्यवस्था हाल ही में शुरू की गई है और खाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास है। 

Also Read