Kanpur News : नगर आयुक्त से अभद्रता मामले में ABVP नेता समेत 13 पर मुकदमा, जानें पूरा मामला...

UPT | नगर आयुक्त से अभद्रता मामले में ABVP नेता समेत 13 पर मुकदमा।

Aug 07, 2024 18:22

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर आयुक्त के ऑफिस में जबरन घुसकर हंगामा किया था। नगर आयुक्त ऑफिस में हंगामा होता देख कर्मचारी नेता भी मौके...

Kanpur News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर आयुक्त के ऑफिस में जबरन घुसकर हंगामा किया था। नगर आयुक्त ऑफिस में हंगामा होता देख कर्मचारी नेता भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी था। इस मामले में आज नगर निगम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से अशोभनीय व्यवहार करने और गाली गलौंज करने के मामले में एबीवीपी के संगठन मंत्री समेत 13 लोग खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला
नगर आयुक्त के सामने हंगामा करने के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय समेत सभी जोनल कार्यालयों में कामकाज ठप कर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही यूनियन के नेताओं ने मुख्यालय आकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। यूनियन नेता रमाकांत मिश्रा, हरि ओम वाल्मीकि, मुन्ना हजारिया और विनोद कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि यदि हंगामा करने वाले लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।

नगर आयुक्त से उलटा सवाल दागा
एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री आशुतोष सिंह की अगुवाई में मंगलवार की शाम दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता नगर आयुक्त से मिलने नगर निगम पहुंचे थे। इस दौरान नगर आयुक्त अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में बैठक कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रुकने के लिये संदेश भिजवाया। इस पर भड़के कार्यकर्ता नगर आयुक्त के कमरे के अंदर घुस गये। नगर आयुक्त ने समस्याएं पूछी, तो उल्टा नगर आयुक्त से पूछने लगे कि आपने बीते 10 दिनों में शहर के लिए क्या किया। 

समझाने पर नहीं माने कार्यकर्ता
नगर आयुक्त के ऑफिस में हंगामा होता देख कर्मचारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर कर्मचारी नेता भी विरोध में उतर आए। उन्होंने हंगामे में शामिल एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के संगठन मंत्री समते 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

Also Read