Kanpur News: बर्रा 2 में भक्तों ने नम आंखों से दी माता को विदाई, पूजा-अर्चना के बाद हुआ विसर्जन

UPT | दुर्गा पूजा

Oct 13, 2024 14:45

कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में जय श्री राम मित्र सेवा समिति के द्वारा 23 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर अष्टमी के दिन माता के पंडाल में हजारों की संख्या में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा।वही नौमी की दिन विधि विधान से भक्तों ने पूजा कर माता का विसर्जन किया।

 

Kanpur News: कानपुर के बर्रा-2 क्षेत्र में जय श्री राम मित्र सेवा समिति के द्वारा 23 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर अष्टमी के दिन माता के पंडाल में हजारों की संख्या में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। इस दौरान अयोध्या में स्थापित रामलला की प्रतिमा की तर्ज पर झांकियां प्रस्तुत की गई, तो वहीं भारत सरकार के अविरल गंगा निर्मल गंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गंगा को मैला करने वालों को एक झांकी के जरिए जागरूक करने का काम किया गया। साथ ही साथ हजारों की संख्या में आए हुए माताए बहनों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान तरह-तरह की सांस्कृतिक झांकियां के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी धार्मिक संगीत पर अपनी डांस परफॉर्मेंस दी।

माँ के लगाए जयकारे
वही नवमी के दिन नम आंखों से माता आदिशक्ति का विसर्जन किया गया। भक्तों ने जय माता की और अगले बरस तू जल्दी आना माँ के जयकारे लगाए। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने बताया की हम सभी समिति के सदस्य और क्षेत्रवासी मिलकर शारदीय नवरात्रों में माता की पूजा अर्चना के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में भक्तिभाव जगाना और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है।

ये लोग रहे मौजूद
वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष विजय सिंह यादव, महामंत्री सूरज पांडेय (राजा) रजनीश मिश्रा रोहित वर्मा नरेंद्र पाल अरुण रस्तोगी, योगेश कुमार मयंक मिश्रा (कार्यकारिणी सदस्य कानपुर प्रेस क्लब) शोभित मिश्रा वैभव आदि सदस्य मौजूद रहे।

Also Read