Kannauj News : सैफई परिवार के 5 सदस्य चुनावी मैदान में, गृहमंत्री बोले-बच्चे नहीं वर्ना 80 सीटों पर चुनाव लड़ते

UPT | गृहमंत्री अमित शाह

May 09, 2024 12:30

गृहमंत्री अमित शाह ने सपा के गढ़ में रैली कर इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यूपी के पांच सीटों पर एक ही परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। यह परिवार वाद नहीं है, तो क्या है।

Kannauj News : इत्र नगरी कन्नौज का सियासी चढ़ा हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ में जनसभा की। अमित शाह ने सैफई परिवार पर जमकर हमला किया। उन्होंने ​कहा कि सैफई परिवार के पांच सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। इनके और बच्चे नहीं, वर्ना 80 सीटों पर चुनाव लड़ रहे होते। इसके साथ ही श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अखिलेश यादव के नहीं जाने पर कहा कि वोट बैंक के डर की वहज से अयोध्या नहीं गए।

तिर्वा के डीन इंटर कॉलेज मैदान में गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने सपा महासचिव रामगोपाल यादव के राम मंदिर का वास्तु ठीक नहीं होने के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दोनों शहजादे आ गए, तो राम मंदिर में बाबरी ताला लग जाएगा। यह पाकिस्तान के मददगार हैं। इस लिए उनका वहां पर गुणगान होता है।

काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, सोमनाथ कॉरीडोर के साथ राम मंदिर का निर्माण कराकर मोदी सतयुग लाए हैं। कोविड वैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश ने मोदी टीका बताया था। मगर डिंपल भाभी के साथ रात में चुपके से लगवा आए थे। मोदी ने सबको बचाया वर्ना लाशों के ढ़ेर लग जाते। कश्मीर से धारा 370 हटाकर भारत का हिस्सा बनाने का काम किया।
 

Also Read