भाजपा नेत्री ने पूर्व सांसद पर लगाया शोषण का आरोप : बोलीं- 'प्रदेश अध्यक्ष से भी की है शिकायत, कोई सुनवाई नहीं'

UPT | भाजपा नेत्री ने पूर्व सांसद पर लगाया शोषण का आरोप

Jul 09, 2024 18:21

कन्नौज की भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेत्री का नाम नेहा त्रिपाठी है और वह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि पूर्व सांसद बीते लंबे समय से उनका शोषण कर रहे हैं

Short Highlights
  • पूर्व सांसद पर लगाया शोषण का आरोप
  • प्रदेश अध्यक्ष से भी की शिकायत
  • समाजवादी पार्टी ने साधा निशाना
Kannauj News : कन्नौज की भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेत्री का नाम नेहा त्रिपाठी है और वह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक बीते लंबे समय से उनका शोषण कर रहे हैं और इसकी शिकायत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने अपनी जान को भी खतरा बताया है।

सुब्रत पाठक पर लगाए गंभीर आरोप
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कन्नौज अध्यक्ष नेहा शर्मा आज कलेक्ट्रेट में अपना शिकायती पत्र लेकर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सुब्रत पाठक द्वारा षडयंत्र रचा जा रहा है। मुझे ये भू-माफिया कहते हैं, जबकि मेरे पूरे परिवार के पास 35-40 बीघा जमीन है। मेरे गेस्ट हाउस को ये अवैध जमीन पर कब्जा कर बनाया हुआ बता रहे हैं, लेकिन तब क्यों नहीं बोले जब ये उसमें दावतें खा रहे थे, भाजपा की मीटिंग कर रहे थे।
 
प्रदेश अध्यक्ष से भी की शिकायत
महिला ने आगे कहा कि 'पिछले 2 साल से ये सारी बातें प्रदेश अध्यक्ष तक को पता हैं। मेरे और मेरे परिवार की हत्या की साजिश रची जा रही है। मेरे ससुर को धमकी दी गई कि आपको 4 तारीख के बाद देख लिया जाएगा। मैंने 25 तारीख को भी प्रशासन से शिकायत की थी। मुझे और मेरे परिवार को बहुत ज्यादा खतरा है। सुब्रत पाठक ने हमारी सुपारी दे दी है। ये लोग मेरा मानसिक, शारीरिक और चारित्रिक शोषण कर रहे हैं।' महिला ने कई विभागों में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं।

समाजवादी पार्टी ने साधा निशाना
इस पूरे मसले को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। सपा ने महिला नेता की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'कन्नौज में भाजपा नेता ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, बताया करते हैं शोषण। भाजपा सरकार के संरक्षण में इनके नेता जनता को सिर्फ परेशान करते हैं, जब इनकी पार्टी के लोग प्रताड़ना से नहीं बच सके तो आम जनता का क्या होगा? जो सरकार अपने ही लोगों को न्याय न दिला सके उनसे और क्या उम्मीद की जाए? बेहद शर्मनाक!'

Also Read