Kanpur News : सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश से की मुलाकात, कन्नौज से चुनाव लड़ने की अपील

UPT | अखिलेश यादव

Mar 29, 2024 17:00

कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव लोकसभ चुनाव लड़ेंगे। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने इसकी घोषणा की है। बीते दिनों से चर्चा चल रही थी कि अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Kanpur News: इत्र नगरी कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। कन्नौज का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दरअसल बीते कई दिनों से अटकलें चल रहीं थीं कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके स्थान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव या फिर बिधूना से विधायक रेखा वर्मा के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। जिसकी वजह से कन्नौज के सपा कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ने की अटकलों के बीच सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मंडल ने लखनऊ में मुलाकात की है। सभी सपा के वरिष्ठ नेताओं ने कन्नौज से चुनाव लड़ने की अपील की है। वहीं, अखिलेश यादव ने भी कन्नौज से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। बीते एक साल से सपा मुखिया के कन्नौज से चुना लड़ने की तैयारी चल रही थी।

दो अप्रैल को सपा जाएंगे अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव और बिधूना विधायक रेखा वर्मा के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई। कन्नौज सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान का कहना है कि अखिलेश यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है। अखिलेश यादव दो अप्रैल को सपा कार्यालय जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ प्रभारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता ओर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
 

Also Read