Kannauj News : विकसित भारत संकल्प यात्रा सौरिख पहुंची, विधायक ने संकल्प दिलाया

UP Times | भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम

Jan 09, 2024 12:15

विकसित भारत संकल्प यात्रा कन्‍नौज के सौरिख गांव में पहुंची। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 2024 में भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्प दिलाया।

Kannauj News (पंकज कुमार श्रीवास्तव ) : भारत विकसित संकल्प यात्रा कन्‍नौज के सौरिख गांव में पहुंची। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 2024 में भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन विनोद शुक्ला द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुब्रत पाठक उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में तिर्वा विधानसभा के विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने भीड़ को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि 2024 में भाजपा को वोट दें।

कार्यक्रम में क्या हुआ
बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिर्वा विधानसभा के विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने  केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भीड़ से आग्रह किया गया की 2024 में भाजपा को वोट दें। सांसद सुब्रत पाठक ने संबोधित करते हुए कहा भारत सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनको समाज के गरीब वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रह सके, इसलिए इस तरह के कार्यक्रम में लोगों की जन समस्याओं को निस्तारण करने के लिए काउंटर लगाए गए हैं।  जिस पर अधिकारी कर्मचारी बैठे हुए हैं आप अपनी समस्याओं को ले जाकर नोट कर दे जिससे एक सप्ताह के अंदर आपकी समस्या का निराकरण किया जा सके। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया ने बताया सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ समाज के गरीब किसान विकलांग असहाय लोगो तक पहुचाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह सभी रहे मौजूद
इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अधिशासी अधिकारी उमेश सिंह, जिला आदेश दुबे, राजन सैनी, राघव दुबे, महिला जिला अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, विजय राजपूत, अरुण प्रताप सिंह, अखिलेश राजपूत,विवेक चतुर्वेदी, दीपू त्रिपाठी, रामू गुप्ता, दीपू गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्टाल लगाकर लोगों की सुनी गई समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान आए हुए लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन, आवास के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। वहां मौजूद अधिकारियों ने आई समस्याओं को एक सप्ताह में निस्तारण करने की बात कही।

Also Read