शर्मनाक करतूत: दबंगों ने दिव्यांग पति के सीने में लगाया तमंचा, फिर पत्नी को बेरहमी से पीटा

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Oct 03, 2024 19:56

कन्नौज में दबंगों ने घर में घुसकर दिव्यांग पति और उसकी पत्नी पिटाई की है। दबंगों ने दिव्यांग के सीने में तमंचा लगाकर पत्नी को पीटा और गाली-गलौच की। पुलिस दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Short Highlights
  • दबंगों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा।
  • दिव्यांग पति के सीने तमंचा लगाकर पत्नी की पिटाई।
  • पीड़ित की तहरीर पर दबंगों पर रिपोर्ट दर्ज।
Kannauj News: यूपी के कन्नौज से दबंगों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। दबंगों ने घर में घुसकर दिव्यांग पति के सीने में तमंचा लगाकर पत्नी को बेरहमी से पीटा। महिला का पति दबंगों के सामने हाथ जोड़कर और उनके पैर पकड़कर पत्नी को छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन दबंगों ने उसकी एक नहीं सुनी, और दिव्यांग की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित दंपती की तहरीर पर पुलिस ने तीन दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सकरावा कस्बे में रहने वाले ज्योति पाठक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 01 अक्टूबर को छत पर पति के साथ सो रही थी। इस दौरान इरफान अली, सुमित दुबे और एक शख्स और था जो मुंह में रुमाल बांधे था। हमलावर जबरन घर में घुस आए, और हम दोनों का मुंह दाब दिया। पति के सीने में तमंचा लगाकर गाली-गलौच करने लगे।

ज्योति ने जब पति के साथ गाली-गाली गलौच का विरोध किया, तो दबंगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में ज्योति बेहोश हो गई, तो दबंग उसके पेट में लात मारकर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
 

Also Read