Kanpur Dehat News: बारिश के कहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई कच्चे घर भरभरा कर गिरे, दो की मलबे में दबकर मौत

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 18, 2024 15:16

कानपुर देहात में मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कच्चे घर गिरने दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इसके साथ ही आठ बकरियों की मौत हो गई।

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार से शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक कहर बनकर बरसती रही। कानपुर देहात में कई कच्चे मकान भरभरा कर गिर पड़े। डेरापुर में मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आठ बकरियों की भी मौत हुई है। इस आसमानी आफत से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। एसडीएम भूमिका यादव ने बताया कि क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं।

बीते मंगलवार देर शाम से शुरू हुई बारिश नगरीय इलाकों से लेकर गांव के सड़क मोहल्ले सब जलमग्न हो गए। इस बारिश की चपेट में आकर कई कच्चे घर भरभरा कर गिर पड़े। सिकंदरा तहसील और डेरापुर में आठ कच्चे घर ढह गए।

तहसील क्षेत्र के अंतापुर गांव में कच्चे मकान का बरामदा गिरने से संदीप उर्फ दीपक मलबे में दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, भूपतियापुर में कच्चा मकान गिरने से योगेश शंखवार (35) की मौत हो गई। गांव के ही अशोक यादव के पर 8 बकरियों की दबकर मौत हो गई।

Also Read