Kanpur News :  नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों की उपस्थिति और सेवाओं पर कड़ी नजर

UPT | नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण।

Aug 03, 2024 00:39

कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने आज नगर निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।

Kanpur News : कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने आज नगर निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान उन्होंने विभागों के उपस्थिति रजिस्टर की बारीकी से समीक्षा की और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को विभाग में अनधिकृत रूप से देखा गया तो संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उन्हें सस्पेंड किया जाएगा।

पूरे मामले की जांच का निर्देश
निरीक्षण के दौरान, नगर आयुक्त ने विभागों में आकर लोगों से भी बातचीत की। जब कुछ महिलाओं ने नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत की और बताया कि कर्मचारी काम करवाने के लिए 50 रुपये की मांग कर रहे हैं, तो नगर आयुक्त ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच अपर नगर आयुक्त से कराने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने नागरिकों को सलाह दी कि वे अपने काम सीधे विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करके करवाएं और किसी भी बिचौलिए से न मिलें। अगर कर्मचारी काम में कोई ढिलाई दिखाते हैं, तो नागरिक सीधे शिकायत कर सकते हैं।



8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 
सुधीर कुमार ने बायोमैट्रिक हाजिरी की जानकारी भी ली और समय पर न आने वाले 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके अलावा, उन्होंने विभाग के बाहर फैली गंदगी पर भी नाराजगी जताई और साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।

Also Read