Loksabha Elections-2024 : छठे चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान खत्म, पांच बजे तक 52.02 फीसदी मतदान, फूलपुर में सबके कम वोटिंग

UPT | लोकसभा चुनाव।

May 25, 2024 19:42

लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान हुआ। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं।

Lucknow News : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। यूपी की 14 लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक 52.02 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान अंबेडकर नगर में 59.53 फीसदी तो सबसे कम फुलपुर में 46.80 फीसदी वोटिंग हुई। आज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही सीट पर मतदान हुआ। बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 14 सीटों पर आज मतदान हुआ। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं।
पीठासीन अधिकारी पर पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने का लगाया आरोप
बस्ती लोकसभा में दोपहर बाद 3 बजे के आसपास कप्तानगंज विधानसभा के बूथ संख्या 179 पंचायत भवन चकचई में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडे में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बूथ के बाहर आ धमके। प्रदर्शन करते हुए यह मांग करने लगे कि यहां का पीठासीन अधिकारी पार्टी विशेष के पक्ष में नीली बटन दबाकर मतदान करने के लिए उकसा रहा है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं आक्रोश आ गया और वह बूथ के बाहर प्रदर्शन करते हुए पीठासीन अधिकारी रामनाथ यादव शिक्षा विभाग को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग करने लगे।

सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा व पुलिस के बीच झड़प
अंबेडकरनगर में सपा के लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा की पुलिस से तीखी झड़प हुई है। उनके करीबी पूर्व ब्लॉक लवकुश वर्मा के घर पुलिस मतदान के दिन पहुंची थी। एक दिन पहले शुक्रवार आधी रात करीब लवकुश के पास से टांडा नगर में एक लाख रुपए नकद मिले थे। पुलिस ने जांच के लिए रकम लेकर आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया था। वे घर चले गए थे। इस बीच शनिवार को दिन में पुलिस लवकुश के घर पहुंच गई। दरवाजा नहीं खुला तो आरोप है कि पुलिसकर्मी कूद कर अंदर गए और मुख्य गेट खोल दिया। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी अन्दर आ गए। इसी बीच खबर मिलते ही लालजी वर्मा वहां पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को खूब सुनाया। बोले मुझे कानून मत बताइए। पैसा कहीं बांटते नहीं पकड़ा गया है। रास्ते में गाड़ी से मिला है। जांच करिए। रात में बयान लेने के बाद अब फिर इस तरह से आने का क्या मतलब है।

एसओ ने बयान के लिए ले जाने देने को कहा तो लाल जी अड़ गए। हंगामा बढ़ते देख पहले सीओ टांडा फिर एएसपी विशाल पांडेय पहुंचे। लालजी ने कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। मुझे बाध्य मत कीजिए। इसके बाद लालजी ने लवकुश को अपनी गाड़ी में बिठाया और वहां से लेकर चले गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को नजरबंद करने और उनके घर छापा पड़ने की खबर फैल गई। इसे लेकर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस पार्टी और अन्य लोगों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।

पांच बजे तक कहां पर कितने प्रतिशत हुआ मतदान 
लोकसभा सीट             मतदान प्रतिशत
इलाहाबाद                    49.30%
अंबेडकर नगर              59.53%
आजमगढ़                     54.20%
बस्ती                           55.03%
भदोही                          50.67%
डुमरियगंज                 50.62%
जौनपुर                       52.65%
लालगंज                     52.86%
मछलीशहर                52.10%
फुलपुर                      46.80%
प्रतापगढ़                   49.65%
संत कबीर नगर          51.11%
श्रावस्ती                    50.71%
सुल्तानपुर                 53.60%
 

Also Read