Lok Sabha Elections 2024 : इंडिया गठबंधन के साथ अपना दल कमेरावादी तीन सीटों पर लड़ेगा चुनाव

UPT | Symbolic

Mar 20, 2024 16:52

अपना दल की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। केंद्रीय कार्यकारिणी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया...

Lucknow News : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपना दल इंडिया गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश की तीन सीटों पर लड़ेगा। अपना दल की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ फूलपुर, मिर्जापुर, कौशांबी में चुनाव लड़ने का निर्णय किया है।

मिर्जापुर सीट का चुनावी इतिहास
2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल ने मिर्जापुर सीट से इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर सीट से अपना दल की अनुप्रिया सिंह पटेल ने जीत हासिल की, उन्हें 5,91,564 वोट मिले थे। जबकि सपा के राम चरित्र निषाद 3,59,556 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी 91,501 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

कौशाम्बी सीट का चुनावी इतिहास
2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल ने इंडिया गठबंधन के साथ फूलपुर, मिर्जापुर, कौशांबी में चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि यूपी की कौशाम्बी लोकसभा सीट से 2019 के आम चुनाव में BJP के विनोद सोनकर जीते थे। दूसरे स्‍थान पर समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत सरोज रहे थे। बता दें कि कौशाम्बी लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

फूलपुर सीट का चुनावी इतिहास
यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से 2019 के आम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी केसरी पटेल ने पिछले चुनाव में जीत दर्ज़ किया। भाजपा के प्रत्याशी ने सपा के उम्मीदवार पंधारी यादव को हराया था। फूलपुर की जनसांख्यिकी विविधताओं से भरी है। 2014 में भी भाजपा के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य के हाथ ही जीत लगी थी।

Also Read