वैश्विक स्तर पर जगह बना रहा देश : दिनेश शर्मा बोले- हिन्दी भाषा उन्नति का आधार 

UPT | बीबीएयू में 'हिंदी पखवाड़ा' का शुभारंभ।

Sep 18, 2024 01:29

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय बीबीएयू में 'हिंदी पखवाड़ा' का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति करने वाला वह राष्ट्र है, जो वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना रहा है। उन्होंने हिन्दी भाषा को उन्नति का आधार बताया।

Short Highlights
  • राज्यसभा सांसद ने कहा-तेज से प्रगति कर रहा देश 
  • अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
Lucknow News : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को 'हिंदी पखवाड़ा' का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति करने वाला वह राष्ट्र है, जो वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना रहा है। सांस्कृतिक दृष्टि से भी भारतीय इतिहास सदियों पुराना है। ऐसे में भाषा के पक्ष को ध्यान में रखते हुए हमें इसे पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास करने‌ होंगे। साथ ही उन्होंने 'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल' दोहे का जिक्र करते हुए हिन्दी भाषा को उन्नति का आधार बताया।

हिन्दी भाषा देशवासियों के लिए धरोहर
कुलपति प्रो एनएमपी वर्मा ने कहा कि हिन्दी भाषा भारतीयों के लिए महज एक भाषा नहीं बल्कि धरोहर है। दूसरी ओर आज वैश्वीकरण के दौर में ग्लोबल लैंग्वेज के पीछे भागते-भागते हमें अपनी मातृभाषा हिन्दी का महत्व नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि हिन्दी हमारे इतिहास, संस्कृति और पहचान का अटूट हिस्सा है। प्रो. एमपी सिंह ने  कहा कि हिन्दी पखवाड़ा भारत की सांस्कृतिक विविधता एवं एकता का उत्सव है। हमें सामंजस्यपूर्ण भारत का निर्माण करने हेतु हिन्दी भाषा का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि एकता एवं अखंडता ही हमारे देश की वास्तविक पहचान है।

गायिका डॉ. श्वेता वर्मा सम्मानित
हिंदी पखवाड़ा के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों के लिए एकल गायन प्रतियोगिता और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सरस्वती संगीत अकादमी की विभागाध्यक्ष डॉ. आरती एवं सुप्रसिद्ध गायिका डॉ. श्वेता वर्मा उपस्थित रहीं, जिन्हें विश्वविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

एनसीसी कैडेट्स को दिए गए पदक
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स सुहानी सिंह कुशवाहा, शिखा कुमारी, आयुषी सिंह और आस्था को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए मेडल पदक प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत 30 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। विजेताओं को समापन सत्र में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। हिंदी प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय कैडेट कोर और संगीत क्लब और संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Also Read