Hardoi News :  समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, भाजपा पर बोला हमला

UPT | सपा कार्यालय पर हुई बैठक।

Oct 26, 2024 19:13

हरदोई जिले में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। सपा व्यापार सभा...

Short Highlights
  • व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला हमला।
  • भाजपा जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का कर रही उत्पीड़न  : अध्यक्ष
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने संगठन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी सर्व समाज के व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने का काम करें और प्रति माह व्यापार सभा की मासिक बैठक करें और बाजारों में जाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़े 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिले।   भाजपा अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों को कर रही परेशान  उन्होंने कहा कि हरदोई में भाजपा के मशीनरी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर छोटे मध्यम व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और भाजपा नेताओं के सामने अतिक्रमण के नाम पर जिला प्रशासन घुटने टेक रहा है किसी भी प्रशासन की हिम्मत नहीं है कि भाजपा नेताओं की दुकान के आगे बने चाबूतरो पर बुलडोजर चला सके‌। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा प्रदेश में जीएसटी और अन्य विभागों के नाम पर दुकानदारों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी के कारण व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है।



समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश सरकार में तत्काल छापेमारी,सर्वे के नाम पर हो रहे उत्पीड़न से व्यापारी दहशत और आक्रोश में कारोबार बंद कर के इस तरह से परेशान हैं जैसे कोई डकैतों का हमला हो गया है। जीएसटी के नाम पर पूरे उत्तर प्रदेश में चार दिनों से लगातार छापेमारी चल रही है, जो कि बहुत ही अन्याय पूर्ण है। व्यापारी पर अनाप शनाप जीएसटी और जुर्माना लगाया जाता है, और सभी छापामार टीम के साथ एक दो भाजपा के दलाल रहते हैं जो जुर्माने और दंड से बचाने के नाम पर पीड़ित व्यापारियों से लाखों-लाख रूपये की धन उगाही कर रहे हैं।
  ये भी पढ़ें : अयोध्या में भव्य होगा दीपोत्सव : पुष्पक विमान दिलाएगा त्रेतायुग की याद, अनूठा होगा इस बार का राम दरबार
   जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न  जिन उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा दिए गये टैक्स से देश का विकास हो रहा है, आज जीएसटी के नाम पर उन्हीं व्यापारियों का उत्पीड़न और अपमान किया जा रहा है। ये बहुत ही निंदनीय और दुखद है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा व्यापारियों के हित में फैसले लिए है समाजवादी पार्टी ही व्यापारियों सच्ची हितैषी है। 
ये भी पढ़ें : हाई कोर्ट का आदेश : वकील पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद  इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. अजय चौरसिया, जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता, पवन यादव चन्दौली, अभिषेक गुप्ता, व्यापार सभा जिला महासचिव नवीन पाठक, जिला उपाध्यक्ष साहिल गुप्ता, अवनीश यादव, सोनू गुप्ता, उमेश गुप्ता, कौशल कुमार, जितेश यादव, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सुधीर यादव, मुलायम, सुमित गुप्ता, भैयालाल गुप्ता, दयाराम गुप्ता, राजीव यादव गुड्डू, आदि लोग मौजूद रहे।

Also Read