आईआईएलएम दीक्षांत समारोह : साक्षी और रितिका बनी गोल्डन गर्ल, इन मेधावियों को मिला विशेष पुरस्कार

UPT | आईआईएलएम दीक्षांत समारोह

Sep 21, 2024 20:47

आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हॉयर लर्निंग ने शनिवार को अपना 19वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में पीजीडीएम कार्यक्रमों के 76 छात्रों को स्नातक प्रमाण पत्र और पदक दिए गए। 

Luckow News : आईआईएलएम एकेडमी ऑफ हॉयर लर्निंग ने शनिवार को अपना 19वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में पीजीडीएम और पीजीडीएम (वित्तीय प्रबंधन) सत्र 2022-24 के लिए परास्नातक डिप्लोमा और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पीजीडीएम कार्यक्रमों के 76 छात्रों को स्नातक प्रमाण पत्र और पदक दिए गए। 

इन मेधावियों को मिला विशेष पुरस्कार
समारोह में पीजीडीएम (कोर) 2022-2024 बैच की साक्षी तोमर को गोल्ड, अंकिता सिंह को सिल्वर और गितिका पाठक को ब्रांज मेडल दिया गया। वहीं पीजीडीएम (एफएम) 2022-2024 बैच में रितिका सिंह को गोल्ड, माहिन हुसैन को सिल्वर और शिवम चौरसिया को ब्रांज मेडल दिया गया। इसके अलावा विशेष पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ स्कॉप पुरस्कार यश निषाद को सर्वश्रेष्ठ, एआरसी पुरस्कार अर्पिता सिंह को और सर्वश्रेष्ठ एसआईपी पुरस्कार धैर्य श्रीवास्तव और जान्हवी आशा को दिया गया।



संस्थान की शैक्षणिक रिपोर्ट पेश
इससे पहले डीन एकेडमिक्स डॉ. शीतल शर्मा ने आधिकारिक तौर पर दीक्षांत समारोह की शुरुआत की घोषणा की। दीक्षांत में मुख्य अतिथि के तौर पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम के स्टेट हेड और यूपी ईस्ट के सीईओ प्रणय पाठक उपस्थित रहे। इसके अलावा बंधन बैंक के क्षेत्रीय शाखा बैंकिंग प्रमुख अनुराग श्रीवास्तव और आईआईएलएम विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान डॉ. शीतल वर्मा ने संस्थान की 2024 की शैक्षणिक रिपोर्ट पेश की। 

छात्रों को नेतृत्व करने दी प्रेरणा
दीक्षांत समारोह में बंधन बैंक के अनुराग श्रीवास्त ने व्यावसायिक सफलता के प्रमुख घटकों के रूप में नेतृत्व और अखंडता के बारे में बात की। उन्होंने छात्रों को उद्देश्य के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने गतिशील व्यावसायिक परिदृश्य में निरंतर सीखने, अनुकूलनशीलता और उत्कृष्टता के लिए प्रयास के महत्व पर जोर दिया। 

Also Read