गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन : भक्तों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठा वातावरण

UPT | गणेश चतुर्थी पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त।

Sep 18, 2024 01:31

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। गणेश चतुर्थी पर विभिन्न मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को अनंत चतुर्दशी के दिन शारदा नदी में विसर्जित किया गया।

Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। गणेश चतुर्थी पर विभिन्न मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को अनंत चतुर्दशी के दिन शारदा नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

विधि-विधान से हवन और पूजन संपन्न हुआ 
पलिया के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलराम गुप्ता के घर भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के साथ विसर्जित किया गया। सोमवार को विद्वान ब्राह्मण रानू पांडे के मार्गदर्शन में विधि-विधान से हवन और पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन का आयोजन हुआ। 

लोगों ने अबीर-गुलाल खेलकर लगाए जयकारे 
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे अबीर-गुलाल खेलते हुए भगवान गणेश के जयकारे लगाते चल रहे थे। शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर स्थित शारदा नदी में विसर्जन के दौरान भक्तों ने बाढ़ के पानी को पार कर प्रतिमाओं को नदी में समर्पित किया। इस आयोजन में आनंद गुप्ता, अमन गुप्ता, धीरज गुप्ता, अमर महाजन, ममता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। 

Also Read