लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव : रमेश प्रसाद बने अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इन्हें मिली जीत

UPT | लखनऊ बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी।

Sep 11, 2024 02:50

लखनऊ बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी बन गए हैं। मंगलवार को चली वोटो की गिनती में रमेश प्रसाद विजयी घोषित किए गए।

Lucknow News : लखनऊ बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी बन गए हैं। मंगलवार को चली वोटो की गिनती में रमेश प्रसाद विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा महामंत्री पद पद बृजभान सिंह को जीत मिली है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र मणि सिंह ने बाजी मारी। रमेश प्रसाद तिवारी ने 50 वोट से राजेंद्र शुक्ला को हराया है। बृजभान सिंह ने जितेंद्र सिंह यादव 'जीतू' को 151 वोटों से शिकस्त दी। भूपेंद्र मणि सिंह ने 246 वोटों से बाजी मारी है। लखनऊ कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। 

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अमरवीर प्रसाद श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह (जेपी सिंह), केदार सिंह, राजेन्द्र कुमार शर्मा और रमेश प्रसाद तिवारी मैदान में थे। वहीं महामंत्री पद के लिए बृजभान सिंह और जितेन्द्र सिंह यादव के बीच लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेन्द्र मणि सिंह, कमल किशोर यादव, मिथिलेश अवस्थी, बीरेन्द्र मिश्रा 'सौरभ', शिव कुमार मिश्रा, यज्ञ मणि दीक्षित, यतीश्वर चन्द्र 'ईश्वर' चुनावी मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष (मध्य) के प्रत्याशी
इसके अलावा उपाध्यक्ष (मध्य) पद के लिए धीरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार राजपूत, अविनाश दीक्षित, आशीष गुलाटी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, राघवेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश कुमार वर्मा, राम नाथ, सौरभ कुमार शुक्ला, सुरेंद्र सिंह यादव और राम मिलन यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं। 

24 वकीलों ने संयुक्त सचिव पद के लिए किया नामांकन
संयुक्त सचिव पद के लिए 24 वकील चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें दीपक कुमार राजपूत, आर्यन सिंह, अनुपम सिंह, अमरदीप यादव, आशीष राय, गोविंद कनौजिया, हरिओम अग्निहोत्री, हरिकेश कुमार, कुंवर मयंक वीर विक्रम सिंह, नरेंद्र शुक्ला, पंकज यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, जितेंद्र सिंह यादव नूर फातिमा के भाग्य का फैसला अभी मत पेटिका में बंद है। 

ये भी रेस में शामिल
इसके इलावा संयुक्त सचिव पद पर सिद्ध नारायण त्रिवेदी संतोष कुमार पांडेय, शाहरुख खान, शशि मोहन पांडेय, सुशील कुमार रावत, सिम्पल कुमारी उमेश कुमार पाल, विमल कुमार जायसवाल शक्ति सिंह और विजय शुक्ला ने नामाकंन दाखिल किया है। 

उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के उम्मीदवार
दो उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के लिए अजय कुमार यादव, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। छह कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिनेष कुमार यादव, आरिफ खान, जितेंद्र कुमार यादव 'जीतू', प्रशांत त्रिपाठी, सुनील वर्मा, शिव शरण बाजपेई 'लाल जी' ने नामांकन किया है। इसके अलावा अन्य सभी पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का पेटिका में कैद है। 

Also Read