Raebareli News : पूर्व विधायक गजाधर सिंह का निधन, स्मृति ईरानी ने जताया दुख

UPT | गजाधर सिंह के पार्थिव शरीर को ले जाता वाहन

Oct 13, 2024 13:35

रायबरेली में राजनीतिक चाणक्य के नाम से मशहूर पूर्व विधायक गजाधर सिंह का आज हृदयाघात से निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा...

Raebareli News : रायबरेली में राजनीतिक चाणक्य के नाम से मशहूर पूर्व विधायक गजाधर सिंह का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व विधायक के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी हैं।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत
पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत डीह के ब्लॉक प्रमुख के रूप में की थी, जिसके बाद 1993 में सपा बसपा गठबंधन से डलमऊ विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। पूर्व विधायक गजाधर सिंह ने सपा के टिकट पर रायबरेली लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। इसके साथ ही गजाधर सिंह चार बार रायबरेली को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वह भाजपा के विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्रीय सह संयोजक के पद पर थे। 
  घर पर संवेदना जताने वालों का तांता लगा
पूर्व विधायक गजाधर सिंह के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे उदय विक्रम सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी हैं जबकि छोटे बेटे उदय विक्रम सिंह वर्तमान में डीह के ब्लॉक प्रमुख होने के साथ-साथ सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। उनके निधन के बाद उनके घर पर संवेदना जताने वालों का तांता लगा हुआ है। जिले के कई गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

Also Read