करोड़ों की ठगी में शाइन सिटी का वाइस प्रेसीडेंट गिरफ्तार : 50 हजार का इनामी मनीष जायसवाल एक साल से था फरार

UPT | शाइन सिटी का प्रेसीडेंट मनीष जायसवाल गिरफ्तार। 

Sep 19, 2024 21:13

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले शाइन सिटी के वाइस प्रेसीडेंट मनीष जायसवाल को विकास नगर पुलिस ने  गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

Lucknow News : करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शाइन सिटी के वाइस प्रेसीडेंट मनीष जायसवाल को विकास नगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक साल से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम रखा था। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि मनीष मूल रूप से प्रयागराज सालिकगंज रोड मुट्ठीगंज का रहने वाला है। मौजूदा समय में विकासनगर सेक्टर तीन में छुपकर रह रहा था। उसके खिलाफ लखनऊ और प्रयागराज में मुकदमे दर्ज हैं। 

लोगों से ऐसे ठगे करोड़ों रुपये
विकास नगर इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में मनीष जायसवाल वाइस प्रेसीडेंट के पद पर काम कर रहा था। प्लॉट और स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। आरोपी लोगों को कम रेट और आसान किस्तों पर जमीन उपलब्ध कराने का झूठा वादा करता था। उन्होंने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ यूपी में 500 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। शाइन सिटी के 70 लोगों को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है।



कंपनी के सीएमडी पर पांच लाख का इनाम
इंस्पेक्टर ने बताया कि शाइन सिटी पर विभिन्न शहरों में सात सौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि लखनऊ में 400 केस दर्ज हैं। मामले में कंपनी के डायरेक्टर आसिफ नसीम समेत कई आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम दुबई में है। उस पर पांच लाख का इनाम है। 

Also Read