Lucknow News : सिख समाज ने जलाया राहुल गांधी का पुतला, कहा- गंदी राजनीति करें बंद

UPT | राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग

Sep 20, 2024 15:15

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि उन्हें यदि सरकार की नीति का विरोध करना है, तो देश में रहकर करे, विदेश में जाकर देश के विरोध में कोई बात न बोलें। राहुल गांधी को गंदी राजनीति बंद कर देनी चाहिए। कांग्रेस सरकार में लाखों लाख सिखों का कत्ल किया गया था।

Lucknow News : हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सामने शुक्रवार को सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल में दिए गए सिखों को लेकर बयान के विरोध में आयोजित किया गया था। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहे पहुंचकर राहुल गांधी का पुतला भी जलाया।

हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उनके पोस्टरों पर लिखा था, "कांग्रेस पार्टी सिख समाज की दुश्मन है।" एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "सिख समाज हमेशा से देश के लिए कुर्बानी देता आया है।" प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "हमारे गुरुद्वारों को किसने पाकिस्तान को दे दिया था? यह बात देश के सभी लोग जानते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम राहुल गांधी से कहना चाहते हैं कि उन्हें यदि सरकार की नीति का विरोध करना है, तो देश में रहकर करे, विदेश में जाकर देश के विरोध में कोई बात न बोलें। राहुल गांधी को गंदी राजनीति बंद कर देनी चाहिए। कांग्रेस सरकार में लाखों लाख सिखों का कत्ल किया गया था।  



सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
राहुल गांधी के खिलाफ लगातार बढ़ते सिखों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने मामले को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा से जुड़े सिख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया था। भाजपा कार्यालय से निकलकर सिखों समुदाय के लोगों ने हजरतगंज स्थित पार्टी दफ्तर के राहुल गांधी के पुतले को आग लगाई और जमकर नारेबाजी भी की थी।

Also Read