UP Weather Update : प्रदेश में सावन से पहले आएगा मानसून, जानिए IMD का अपडेट

UPT | UP Weather News

Jul 20, 2024 09:48

यूपी में सावन के आगमन से पहले मौसम का मिजाज बदल रहा है। तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को अब राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी...

Lucknow News : यूपी में सावन के आगमन से पहले मौसम का मिजाज बदल रहा है। तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को अब राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यूपी में मानसून के आगमन के साथ ही बड़ा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार यूपी के कई जिलों में शनिवार को तेज बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में भी कमी आ सकती है।

इस जिलों में हो सकती बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम की स्थिति में बदलाव होने का अनुमान है। गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, माहौबा, बहराइच, और लखीमपुर खीरी सहित इन इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, और गाजीपुर में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। यहां तक कि बादलों की गड़गड़ाहट के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है।

यहां मिली गर्मी से राहत
बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अत्यधिक गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ा। सुबह के समय से ही धूप की तीव्रता ने लोगों को परेशान कर दिया था। जिससे लोगों को बाहर जाने में भी कठिनाई हो रही थी। हालांकि शाम होने के साथ-साथ कानपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित कई जिलों में तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिली।

22 जुलाई तक होगी बारिश
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने यूपी में मानसून की स्थिति के बारे में बताया कि वर्षा के आगमन के बाद, यूपी में मानसून का ब्रेक था। लेकिन अब यह पुनः सक्रिय हो रहा है। इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट लेगा और बारिश की संभावना है। श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 22 जुलाई के बाद मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी, इसलिए इस समय तक यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं। आगामी सप्ताह में यह वर्षा यूपी के लोगों को गर्मी से राहत दिलाने की संभावना है।

Also Read