Honey Trap : 80 साल के बुजुर्ग से निकाह कर महिला ने अपने नाम करा ली जमीन, बाराबंकी से गिरफ्तार

UPT | आरोपी परवीन बानो।

Oct 11, 2024 20:38

मोहनलालगंज में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर महिला ने बुजुर्ग को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद निकाह कर उसकी जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया।

Lucknow News : मोहनलालगंज में धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर महिला ने बुजुर्ग को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद निकाह कर उसकी जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया। महिला जमीन बेचने के बाद घर से जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित बुजुर्ग ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नौ मई को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को बारांबकी से गिरफ्तार कर लिया।

17 लाख में बेची जमीन 
एसीपी राजनीश वर्मा ने बताया कि परवीन बानो (35) ने मोहनलालगंज के रहने वाले 80 वर्षीय निहाल अहमद को अपने प्रेम जाल में फंसाया। झूठ बोलकर उससे निकाह कर लिया। बुजुर्ग की जमीन अपने नाम करा ली। निकाह के तीन महीने बाद 17 लाख रुपए में जमीन बेच डाली। इसके बाद घर से 50 हजार नगद, जेवर चोरी कर फरार हो गईं।



बाराबंकी से गिरफ्तार
एसीपी के मुता​बिक, बुजुर्ग ने मई महीने में महिला और उसके तीन साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मोहनलालगंज पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से आरोपी महिला के बाराबंकी में होने की सूचना मिली। बाराबंकी पुलिस से संपर्क कर परवीन बानो को वहां रामनगर से गिरफ्तार किया गया है। महिला तीसरे निकाह के बाद रामनगर में रह रही थीं। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
 

Also Read