Meerut News : निजी अस्पतालों और पब्लिक स्कूलों के विरोध में आप ने शुरू किया तीन दिवसीय धरना

UPT | मेरठ में शुरू किया गया आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तीन दिवसीय धरना।

Sep 26, 2024 21:30

सोमेंद्र ढाका ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के 117 वे जन्म दिवस पर उन्होंने देश में बढ़ते निजीकरण वह अस्पताल और निजी स्कूलों में हो रही खुली लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आगाज कर दिया है।

Short Highlights
  • आप की निजी अस्पतालों और पब्लिक स्कूलों को चेतावनी 
  • पश्चिमी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष मेरठ कमिश्नरी पार्क में बैठे धरने पर 
  • केंद्र पर लगाया पूंजीवादियों का साथ देने का आरोप 
Meerut News : मेरठ में निजी अस्पतालों,स्कूलों में हो रही लूट के खिलाफ AAP पश्चिमी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका ने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तीन दिवसीय धरना शुरू किया है। आम आदमी पार्टी द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर केन्द्र सरकार और निजी अस्पताल,स्कूलों खिलाफ मेरठ कमिश्नरी पार्क पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने मेरठ के आप नेताओं के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क के समीप लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना शुरू किया। इस मौके पर सोमेंद्र ढाका ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के 117 वे जन्म दिवस पर उन्होंने देश में बढ़ते निजीकरण वह अस्पताल और निजी स्कूलों में हो रही खुली लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आगाज कर दिया है।

एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा मेरठ में सरकारी अस्पताल हो या सरकारी स्कूल सभी खस्ता हाल हैं। भगत सिंह का सपना गरीब मजदूर किसान बेरोजगार नौजवानों को साथ लेकर चलने का था। देश में चल रही सरकार सिर्फ पूंजीवाद को न सिर्फ बढ़ावा दे रही है, बल्कि चंद पूंजी पतियों का कर्ज माफ कर रही है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मानना था कि अगर शोषण करने वाला, जुल्म ढाहाने वाला पाप का भागी है तो शोषण सहने वाला भी उतना अपराधी है। ढाका ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर कर देश के अन्य राज्यों में चल रही सरकारों को आईना दिखाने का काम किया है।
मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि 28 सितंबर को अस्पतालों/स्कूलों में हो रही अनियमिताओं को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। 
 

Also Read