International Women's Day : विदेश से पढ़ाई फिर नीति आयोग में बनी सलाहकार, संयुक्ता समद्दार अभी कमिश्नर के पद पर हैं कार्यरत

UPT | संयुक्ता समद्दार

Mar 08, 2024 17:29

संयुक्ता समद्दार को सबसे पहले आगरा में पोस्टिंग मिली थी। जिसके बाद अलीगढ़, लखनऊ होते हुए दिल्ली में निति आयोग के सलाहकार के पद पर भी कम किया।

Short Highlights
  • संयुक्ता समद्दर देश की प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर चुकी हैं।
  • संयुक्ता समद्दर 1999 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
Noida News : प्रदेश में कई ऐसी महिला ऑफिसर हैं जो चर्चाओं से घिरी रहती हैं। उनमें से एक नाम आईएएस संयुक्ता समद्दार का भी है। संयुक्ता समद्दार 1999 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आईएएस संयुक्ता तबकरीबन 24 साल में 34 अलग-अलग पद पर रह चुकीं हैं। संयुक्ता ने सबसे पहले जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद से काम करना शुरू किया। इनको सबसे पहले आगरा में पोस्टिंग मिली थी। जिसके बाद अलीगढ़, लखनऊ होते हुए दिल्ली में निति आयोग के सलाहकार के पद पर भी काम किया। संयुक्ता समद्दार अभी एनसीआर में कमिश्नर के पद पर काम कर रही हैं।

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ चुकी हैं संयुक्ता 
संयुक्ता समद्दार देश की प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर चुकी हैं। सेंट जेवियर कॉलेज से संयुक्ता ने पॉलिटिकल साइंस में बीए किया। जिसके बाद वो अपने मास्टर्स के लिए देश की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची। जहां से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में अपनी डिग्री प्राप्त की। बाद में उन्होंने करियर के लिए सिविल सेवा के क्षेत्र को चुना। आईएएस  बनने के बाद संयुक्ता निति आयोग समेत कई बड़े विभागों में जिम्मेदार पदों पर रह चुकी हैं।

संयुक्ता समद्दार मूल रूप से हरियाणा कैडर से थीं लेकिन बाद में उन्हें अपना कैडर बदलना पड़ा था। दरअसल, साल 1999 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रवींद्र से शादी के बाद 28 नवंबर 2000 को डीओपीटी ने उनका कैडर हरियाणा से उत्तर प्रदेश में बदल दिया था। संयुक्ता के पति आईएएस रवींद्र भी कई अहम पदों को संभाल चुके हैं।

Also Read