Weathwer News : जानिए आज मेरठ के मौसम का हाल, तापमान बढ़ेगा इतने डिग्री

UPT | मेरठ में जून माह मे गर्मी पूरे चरम पर

Jun 11, 2024 08:21

भीषण गर्मी की मार झेल रहे मेरठ शहरवासियों को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। जून के पहले दिन से ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं।

Short Highlights
  • जून के दूसरे हफ्ते में भी गर्मी चरम पर 
  • तीन दिन तक अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं
  • लू और धूप की तपिश झेल रहे मेरठवासी 
Meerut Weather news : मेरठ में जून माह मे गर्मी पूरे चरम पर है। जून का दूसरा सप्ताह चल रहा है। गर्मी के तेवर कम नहीं हैं। लू और धूप की तपिश के बीच मेरठ का मौसम गर्म है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष की माने तो आने वाले तीन दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। भीषण गर्मी की मार झेल रहे मेरठ शहरवासियों को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। जून के पहले दिन से ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं।

तापमान 42 डिग्री के आसपास
जून माह के दूसरे सप्ताह भी खत्म होने को है। लेकिन न तो बारिश हुई और ना तापमान में कमी आई है। मेरठ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से ऊपर होने के चलते गर्मी का असर कम नहीं हो रहा।

आज मंगलवार को धूप की तपिश और लू से सामना
मंगलवार को मौसम के तेवर सुबह से तल्ख दिखाई दे रहे हैं। आसमान से बरस रही आग के बीच दिन में चल रही लू आज परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इससे लू का असर तेज होगा। इसी के साथ तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना होगी। 

बता दें पिछले मई और जून में प्री मानसून बारिश गर्मी की ​तपिश को कम करती है। लेकिन इस बार प्री मानसून बारिश भी रूठी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई में प्री मानसून बारिश औसत से करीब 70 प्रतिशत कम हुई है। जून में अभी तक एक भी बारिश नहीं हुई। वैसे यूपी में 20 जून के बाद मानसून की दस्तक होगी। 

Also Read