आईएमडी रिपोर्ट : दिन में गर्मी का रहेगा इन जिलों में टार्चर, जाने मौसम अपडेट

UPT | लोकसभा चुनाव मतगणना से एक दिन पहले बदला मौसम का मिजाज

Jun 03, 2024 22:48

मौसम में कल गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में कल भीषण गर्मी होगी। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है।

Short Highlights
  • कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक बढ़ने की संभावना 
  • मेरठ सहित गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में बढ़ेगा 4 जून को तापमान
  • मौसम विभाग ने 4 जून को लेकर जारी किया अपडेट  
     
Weather update : लोकसभा चुनाव की मतगणना कल 4 जून को होनी है। ऐसे में मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के जारी अपडेट के मुताबिक कल 4 जून को दिन के तापमान में वृद्धि के संकेत हैं। ऐसे में मतगणना में लगे कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश मौसम विभाग की ओर से प्रत्येक जिलों को जारी किए गए है।  लोकसभा चुनाव मतगणना से एक दिन पहले रात में मेरठ और आसपास के जिलों में रात में तेज आंधी से मौसम में बदलाव आया है। लेकिन 4 जून को सुबह मौसम शुष्क रहने के कारण फिर से तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।

मौसम में कल गर्मी का प्रकोप बढेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार 4 जून को पूर्वानुमान लगाते हुए कहा कि लू चलने की संभावना हालांकि कम है। लेकिन मौसम में कल गर्मी का प्रकोप बढेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में कल भीषण गर्मी होगी। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है।

दोपहर के समय तक धूप में रहने से बचने की सलाह
विशेष रूप से दोपहर के समय तक धूप में रहने से बचने की सलाह दी है। कल अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। कल न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

Also Read