नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल बोले : 'मेरठ अब रावण की ससुराल नहीं राम का घर है, चलेगा राम का राजपाट'

UPT | मेरठ के नए सांसद अरुण गोविल का बुके देकर स्वागत करते पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी।

Jun 06, 2024 13:14

उन्होंने कहा कि रावण की ससुराल मेरठ पहले थी। लेकिन अब चार जून के बाद ये राम का घर हो गया है। 

Short Highlights
  • मेरठ के विकास को लेकर बताई अपनी योजनाएं
  • मेरठ को सुंदर और विकसित बनाने की बात
  • राजा को सभी के साथ मिलकर चलना होता है
Meerut News : मेरठ अब रावण की ससुराल नहीं बल्कि राम का घर है। यहां पर अब राम का राजपाट चलेगा। ये बातें मेरठ हापुड लोकसभा चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित सांसद अरुण गोविल ने कही। अरुण गोविल का कहना था कि मेरठ की जनता ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उससे और अच्छा करने की कोशिश की जाएगी। वो कुछ दिन में ही दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि रावण की ससुराल मेरठ पहले थी। लेकिन अब चार जून के बाद ये राम का घर हो गया है। 

ऐसा चलेगा मेरठ में राम का राजपाट 
मेरठ में राम का राजपाट कैसा चलेगा इस पर अरुण गोविल ने कहा कि राजपा को जरूरत नहीं होती कि राजपाट कैसे चलेगा। वो तो सभी को साथ लेकर चलने से चलता है। उन्होंने कहा कि कहा नहीं जाता है करके दिखाया जाता है। जनता ने जो करना था किया और अब हमारा फर्ज है कि हम उनके ​लिए कुछ करें। अरुण गोविल ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे। वरिष्ठ लोगों के साथ मिलकर मेरठ के विकास को आगे बढ़ाना है। मेरठ मेरा घर था और घर रहेगा। अयोध्या में भाजपा की हार पर अरुण गोविल ने कहा कि अयोध्या और राम मंदिर आस्था का विषय है। इसको चुनाव या रिजल्ट से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

भाजपा की जीत कम मार्जन से होने पर कही ये बात
अरुण गोविल ने कम मार्जन से मेरठ हापुड लोकसभा सीट पर जीत के बारे में कहा कि ये संगठन का काम है। संगठन देखेगा कि कहां पर क्या चूक रह गई है। अरुण गोविल ने कहा कि हमको इससे  कई गुना अधिक वोटो से जीत की उम्मीद थी। लेकिन कमी कहां रह गई इसको देखना होगा। 
 

Also Read