लोकसभा चुनाव : भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा-यूपी में भाजपा की हार का कारण भ्रष्ट अधिकारी!

UPT | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील भराला।

Jun 08, 2024 03:00

कुछ थानेदार और तहसील के चंद अधिकारियों की कार्यशैली के कारण पार्टी की काफी बदनामी हो रही है। हमे अपनी हार का एक कारण ये भी मिला है।

Short Highlights
  • पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने बताए भाजपा की हार के कारण 
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा
  •  मामला सुर्खियों में आने के बाद अपने बयान से बदले भाजपा नेता
Meerut News : लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में भाजपा को मिली करारी हार की समीक्षा संगठन की तरफ से जब होती तब होगी। लेकिन भाजपा की हार पर वरिष्ठ नेताओं के बयानों का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व श्रम कल्याण विभाग के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने अपने एक्स पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि भाजपा की हार का कारण भ्रष्ट अधिकारी हैं।

भाजपा नेता ने अपने एक्स पोस्ट से विवादित ट्वीट को हटा दिया
पंड़ित सुनील भराला ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जगह भ्रष्ट अधिकारियों को हार का कारण बता दिया। मामला सुर्खियों में आते ही भाजपा नेता ने अपने एक्स पोस्ट से विवादित ट्वीट को हटा दिया। इसके बाद पंड़ित सुनील भराला ने लिखा कि पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को हार के कारणों की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

आत्ममंथन के बाद हार को चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे
कुछ थानेदार और तहसील के चंद अधिकारियों की कार्यशैली के कारण पार्टी की काफी बदनामी हो रही है। हमे अपनी हार का एक कारण ये भी मिला है। हम आत्ममंथन के बाद हार को चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो खामिया रही हैं। उन पर सुधार की जरूरत है। भाजपा नेता से जब इस मुददे पर बात की गई तो उनका कहना था कि उनके बयान को आधा अधूरा पोस्ट किया गया है। इसमें उनके पीए की गल्ती रही है। उन्होंने कहा कि जो बात कही गई है वो सभी अधिकारियों के लिए नहीं है।    

Also Read