Baghpat News : बेटी के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

UPT | बागपत।

Aug 31, 2024 21:19

बेटी ने पिता का विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह स्कूल से आने के बाद बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 

Short Highlights
  • बागपत के रटौल गांव में महिला ने दर्ज कराई पति के खिलाफ रिपोर्ट
  • किशोरी को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा अस्पताल
  • बेटी के साथ सौतेला पिता कर रहा था कई दिनों से दुष्कर्म
Baghpat News : बागपत के रटौल में किशोरी बेटी के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि उसकी दूसरी शादी 2018 में गांव के युवक से हुई थी। पहली शादी के बाद बच्चे नहीं होने पर उसने अपनी भतीजी को गोद लिया और अपने ससुराल ले आई।

पढ़ाई कर रही बेटी की किताबें फेंककर उसके साथ दुष्कर्म किया
आरोप है कि गुरुवार की रात बुखार होने के कारण वह दवाई लेकर सो गई। उसकी बेटी पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसका पति शराब के नशे में घर में पहुंचा और पढ़ाई कर रही बेटी की किताबें फेंककर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने पिता का विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सुबह स्कूल से आने के बाद बेटी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 

पिता दो माह पहले भी दुष्कर्म कर चुका था
बेटी का आरोप है कि पिता दो माह पहले भी दुष्कर्म कर चुका था। महिला द्वारा सूचना देने के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। पुलिस का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read