Meerut News : बीजेपी के राज में प्रदेश की बेटियां सुरक्षित और आजाद

UPT | उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक

Jan 29, 2024 16:51

मेरठ में उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पिछली सरकारों की अपेक्षा प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है। मेरठ में सपा सरकार के दौरान गुंडे खुलेआम फायरिंग करते हैं।

Meerut News : मेरठ में उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पिछली सरकारों की अपेक्षा प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर है। मेरठ में सपा सरकार के दौरान गुंडे खुलेआम फायरिंग करते थे। गाड़ियों में घूमते हुए बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते थे। अब योगी राज में ऐसा नहीं है। अब उसी मेरठ में रात 12 बजे बेटियां कॉफी पीने और आइसक्रीम खाने जाती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कभी दंगों के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब यहां पर चारों ओर शांति है और अपराधी हाथ जोड़कर समर्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। इसमें जनता उसको ही वोट करेगी जिसने जनता के लिए बेहतर किया हो। 

मिसाइल जवाब देने को तैयार  
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। लोग इसको भूले नहीं है। सपा से अब कोई नहीं जुड़ना चाहता। पड़ोसी देश अगर आंख दिखाता है तो लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल इसका जवाब देने में सक्षम है। प्रदेश सरकार बहुत शानदार काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार और जयंत चौधरी के सवाल पर कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर है। प्रधानमंत्री देश को अच्छी सरकार दे रहे हैं। अब सभी भाजपा से जुड़ने को तैयार हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा अब बिजली जाती नहीं। एक्सप्रेसवे सबसे अधिक यूपी में हैं। ग्राम प्रधान का आफिस डीएम कार्यालय से अच्छा बनाया गया है। जहां पर इंटरनेट की सुविधा दी है।

Also Read