किसान आंदोलन 2024 : भाकियू का हल्ला बोल कलेक्ट्रेट के गेट पर किया प्रदर्शन

UPT | भाकियू का कलेक्ट्रेट के गेट पर ट्रेक्टर ट्रॉली प्रदर्शन

Feb 21, 2024 18:45

किसानों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखते हुए 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' का नारा देकर दिल्ली कूच की थी, लेकिन प्रशासन ने किसान...

Short Highlights

जिलाधिकारी के नाम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, पूरा करने की मांग
 

Bulandshahr News : किसानों ने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखते हुए 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' का नारा देकर दिल्ली कूच की थी, लेकिन प्रशासन ने किसान को रोकने की हर मुमकिन कोशिश की और आज तक किसान दिल्ली नहीं पहुंच पाए। किसान और प्रशासन आमने सामने दिख रहा है। अब कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के हालात काफी बुरे हो गए हैं। बहुत लोग घायल हो गए हैं। जिसके चलते अब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) भी किसानों के समर्थन में आ गई है और उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर हल्ला बोल दिया। अपने ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ घंटों कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 15 विभिन्न मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम सौंपा। 

टिकैत गुट ने दिखाया किसान का समर्थन
आपको बता दें कि दर्जनों की संख्या में बुधवार को दोपहर के समय भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और वहां पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत करते हुए बताया कि सरकार किसानों की मांग नहीं मान रही है। कहा कि सरकार मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण रखे। भोजन, दवा, कृषि, मशीनरी जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाए। पेट्रोलियम और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क कम करे। वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं, दिव्यांग, खिलाड़ियों को कोविड से पहले मिलने वाली सुविधाओं को फिर से बहाल करे। नई शिक्षा नीति 2020 को रद्द करे और सभी के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता की गारंटी ले। सभी के लिए आवास सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्रों के उद्यमों सरकारी विभागों के निजीकरण को बंद करे। कहा कि बिजली संशोधन विधेयक 2020 को वापस ले। कोई भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर ना लगाए जाए। किसानों को बीज उर्वरक, बिजली पर सब्सिडी बढ़ाए। किसानों की उपज के लिए एमएससी की कानूनी गारंटी दे। कारपोरेट समर्थन पीएम फसल बीमा योजना को वापस ले। प्राकृतिक आपदा ओर बीमारी आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एक फसल बीमा योजना को लागू करे। इस दौरान बिसन सिंह, दया चंद बाबा, लीलू प्रधान, अभय सिंह लोधी, वीरेंद्र यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

काला आम पर घण्टों जाम से जूझे लोग
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसान कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और वहां पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।  जिसके बाद भाकियू के प्रदर्शन के दौरान काला आम पर जाम लग गया। जिसके कारण आमजन को घंटो मसक्कत करनी पड़ी। जाम में स्कूल की बसे और आम लोग फंसे रहे।

Also Read