यूपी में एक और एनकाउंटर : डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर, 50 से ज्यादा दर्ज थे मुकदमे

UPT | Symbolic Photo

Oct 13, 2024 10:53

उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन एनकाउंटर किए। पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया और उससे कुछ घंटों पहले बाबूलाल और गोलू नामक दो अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया।

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया जारी है। पुलिस ने एक और बड़ा एनकाउंटर किया। बुलंदशहर पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन एनकाउंटर किए। जिसमें पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया और उससे कुछ घंटों पहले बाबूलाल और गोलू नामक दो अपराधियों को एनकाउंटर में मार गिराया। राजेश के खिलाफ लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 50 से अधिक गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज थे। बुलंदशहर और अलीगढ़ पुलिस ने उस पर एक लाख और पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी और एक सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



राजेश का लंबा आपराधिक इतिहास
राजेश बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का निवासी था। उसके खिलाफ लूटपाट, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कई वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से फरार था उसकी गिरफ्तारी का पुलिस लंबे समय से इंतजार कर रही थी लेकिन वो हर बार पुलिस की गिरफ्त से बच निकलता था।

ये भी पढ़ें : बाबा सिद्दीकी पर हमला करने वाले तीन लोग मुंबई पुलिस ने पकड़े : दो यूपी और एक हरियाणा के रहने वाले, जानिए क्यों मर्डर किया 

कैसे हुआ एनकाउंट
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेश बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में छिपा हुआ है। अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और राजेश से आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन राजेश ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें राजेश को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एनकाउंटर में पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली
इस मुठभेड़ के दौरान थाना अहार के प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी। हालांकि उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं और उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजेश बेहद खतरनाक अपराधी था और उसका सामना करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था।

बुलंदशहर में कुछ घंटों में दूसरा एनकाउंटर
बुलंदशहर पुलिस ने राजेश के एनकाउंटर से कुछ ही घंटों पहले एक और एनकाउंटर किया था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने बाबूलाल और गोलू नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों खुर्जा नगर क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की गई बाइक बरामद की।

बाबूलाल और गोलू का आपराधिक इतिहास
बाबूलाल और गोलू पर आरोप है कि उन्होंने 9 अक्टूबर को पैसों के लेन-देन के विवाद में गौरव नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत वे चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्हें गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Also Read