Meerut News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ दौरा, सरधना की ठाकुर चौबीसी में क्षत्रियों की नाराजगी करेंगे दूर

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)

Apr 10, 2024 12:14

ठाकुर चौबीसी के गांव रार्धना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षत्रिय समाज को साधने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेरठ की सरधना विधानसभा के रार्धना गांव में...

Short Highlights
  • मेरठ सरधना के गांव रार्धना में सीएम योगी की जनसभा 
  • क्षत्रियों की नाराजगी दूर करने की कमान सीएम के हाथ 
  • डीएम और एसएसपी ने किया मुख्यमंत्री की रैली स्थल का दौरा
Meerut News : लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज क्षत्रिय समाज भाजपा के लिए कहीं मुसीबत ना बन जाए। इसके लिए अब भाजपा ने क्षत्रिय समाज की नाराजगी दूर करने की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ में सौंपी है।

पश्चिम यूपी के क्षत्रिय समाज की नराजगी को दूर करने के लिए
पश्चिम यूपी के क्षत्रिय समाज की नराजगी को दूर करने के लिए आज सरधना विधानसभा के गांव रार्धना में सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा है। ठाकुर चौबीसी के गांव रार्धना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्षत्रिय समाज को साधने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेरठ की सरधना विधानसभा के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी में होने वाली रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

ठाकुर चौबीसी से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को सरधना के रार्धना गांव में ठाकुर चौबीसी से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा दोपहर 3:40 बजे होगी। जनसभा स्थल के पास ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड बनाया है। रार्धना इंटर कॉलेज के मैदान पर मंच बनाया है।

रार्धना गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा का
मुख्यमंत्री की रैली को लेकर मंगलवार को डीएम मेरठ दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व भाजपा पदाधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बता दें मेरठ की सरधना विधानसभा सीट मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का हिंस्सा है। जिसमें चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। भाजपा ने यहां से दो बार से लगातार सांसद रहे डॉ. संजीव बालियान को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे रैली स्थल पर रुकेंगे। रैली स्थल पर 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। रार्धना गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा का गांव है।
 

Also Read