Meerut News : बारिश ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी, खेत में गिरी धान की फसल

UPT | मेरठ।

Sep 19, 2024 21:49

बारिश के चलते खेतों में पानी भरा तो धान की फसल खेत में गिर गई। धान की गिरी फसल और खेत में पानी भरे होने से फसल को काफी नुकसान हुआ है।

Short Highlights
  • लगातार हो रही बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान 
  • मेरठ और आसपास के जिलों में होती है बासमती धान की फसल
  • मेरठ में रात तक हुई 45 मिलीमीटर बारिश, तापमान में आई गिरावट  
Meerut News : मेरठ और पश्चिम यूपी में लगातार हो रही बारिश ने धान किसानों के आरमानों पर पानी फेर दिया है। लगातार बारिश के चलते खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान होने की उम्मीद है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने धान किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक अब धान की फसल में सिंचाई करने की कोई जरूरत नहीं है। 

आसपास के जिलों में झमाझम बारिश
बता दें पिछले एक सप्ताह से मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। शुरूआत में जब बारिश शुरू हुई तो इसको धान की फसल के लिए काफी अच्छा बताया जा रहा था। लेकिन बाद में जब बारिश और अधिक हुई तो ये फसल के लिए हानिकारक सिद्ध होने लगी। बारिश के चलते खेतों में पानी भरा तो धान की फसल खेत में गिर गई। धान की गिरी फसल और खेत में पानी भरे होने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। मेरठ में पिछले 18 दिन में 261 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। बारिश किसानों के लिए आफत बन रही है। 

बारिश किसानों के लिए परेशानी वाली बात
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि सामान्य से अधिक बारिश किसानों के लिए परेशानी वाली बात है। यह बरसात गर्मी में बोई खड़ी फसलों जैसे धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दलहन पर बुरा असर डाल रही है। फसल सितंबर के मध्य तक कटने लगती हैं। जो धान की फसल गिर गई है अब उसको नुकसान होगा। 

Also Read