नोएडा में बारिश से गिरी दीवार : पुलिस ने मलबा हटवाया, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

UPT | घटनास्थल की तस्वीर

Sep 19, 2024 16:03

अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गति 1.9 किमी प्रति घंटे है, और नमी का स्तर 99 प्रतिशत है, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है...

नोएडा न्यूज : नोएडा में लगातार हो रही बारिश के चलते मोरना बस डिपो के पीछे गांव की तरफ बनी दीवार गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर सेक्टर-24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटवाने का काम शुरू कराया। गिरी दीवार करीब 15 मीटर लंबी थी।

कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित 
स्थानीय निवासियों ने बताया कि दीवार रात और सुबह के समय बारिश के कारण गिरी। देर रात होने के कारण वहां कोई नहीं था, जबकि यह जगह आमतौर पर लोगों के बैठने के लिए उपयोग होती है। इसके साथ ही नोएडा के कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई भी बाधित है, जिसका कारण स्थानीय फॉल्ट बताया जा रहा है, जिसे ठीक किया जा रहा है।


बारिश की संभावना बनी रहेगी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया कि 20 से 24 सितंबर के बीच बादल छाए रहेंगे, साथ ही हल्की धूप भी देखने को मिलेगी।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा की गति 1.9 किमी प्रति घंटे है, और नमी का स्तर 99 प्रतिशत है, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है।

Also Read