Meerut News : दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास मिली लाइसेंसी दोनाली

UPT | दिल्ली पुलिस के सिपाही के बेटे का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

Oct 21, 2024 21:40

सिद्धांत का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसके शव के पास पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी।

Short Highlights
  • घर की तीसरी मंजिल में मिला शव 
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • मृतक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था
Meerut News : मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव में दिल्ली पुलिस के सिपाही के बेटे का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सिपाही के बेटे सिद्धार्थ का शव घर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में पड़ा मिला, शव के पास में पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी मिली है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिद्धांत दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल विजय कुमार का बेटा था। पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।  हालांकि जांच में अभी हत्या या आत्महत्या के कारण के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। 

विजय कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं
मेरठ के सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव के रहने वाले विजय कुमार आर्मी से रिटायर्ड हैं। जो इस समय दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद तैनात हैं। विजय कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। विजय कुमार अपने परिजनों के साथ मेरठ के डिफेंस एन्क्लेव में रहते है। कांस्टेबल के परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो बेटे सौरभ व सिद्धांत राठी था। छोटा बेटा सिद्धांत राठी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। रात सिद्धांत राठी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था।

खाना खाने के बाद सिद्धांत राठी तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया
बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद सिद्धांत राठी तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया था। रविवार सुबह जब युवक काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई थी। परिजनों ने जब उसके कमरे के बाहर जाकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

सिद्धांत का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था
परिजनों ने खिड़की से देखा तो सिद्धांत का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसके शव के पास पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी। एसपी सिटी आयुुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना किया है। युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
 

Also Read