Eid Ul Fitr : मेरठ ईदगाह हाउसफुल, सड़क पर अदा की गई ईंद उल फितर की नमाज

UPT | ईद के मौके पर मेरठ में सड़क पर नमाज अदा करते अकीदतमंद।

Apr 11, 2024 14:58

नमाजी सड़क पर आ गए। नमाजियों की भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन बेबस दिखाई दिया। अकीदतमंदों ने सड़क पर ईद की नमाज पढ़नी शुरू कर दी...

Short Highlights
  • बेबस नजर आया मेरठ पुलिस प्रशासन
  • पुलिस ने रोका तो लगे अल्ला हू अकबर के नारे
  • पुलिस अधिकारियों से नमाजियों की नोंकझोंक
     
Meerut News : मेरठ में ईदगाह के अंदर ईद उल फितर की नमाज अदा करने के प्रशासनिक इंतजाम आज ध्वस्त हो गए। ईद उल फितर की नमाज मेरठ में सड़कों पर अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन बेबस नजर आया। कई जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नमाजियों से नोंकझोंक भी हुई। 

शाही ईदगाह नमाजियों से हाउसफुल
आज गुरुवार सुबह ईद उल फितर की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट था। जब ईद की नमाज का समय हुआ तो मेरठ शाही ईदगाह नमाजियों से हाउसफुल हो गई। इसके बाद नमाजी सड़क पर आ गए। नमाजियों की भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन बेबस दिखाई दिया। अकीदतमंदों ने सड़क पर ईद की नमाज पढ़नी शुरू कर दी। इस पर ईदगाह में मौजूद पुलिस फोर्स ने नमाजियों को सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने का प्रयास किया लेकिन अकीदतमंद नहीं माने।

अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए
अकीदतमंदों ने ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाई तो नमाजियों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। 
शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान कारी शफीकुर्रहमान ने देश के हालात पर सवाल उठाए और अमन चैन की दुआ कराई। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से एकजुट होकर चुनाव में वोट करने की भी अपील की। कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि सभी मुसलमान को एकजुट होकर किसी एक को लोकसभा चुनाव में अपना वोट करना चाहिए, ताकि तमाम आवाम के हित में सोचने वाली देश में हुकूमत बने।

Also Read