Meerut News : आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

UPT | मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Feb 06, 2024 17:31

किसानों के लिए लाख योजनाएं चलाई जा रही हो लेकिन उसकी आर्थिक परेशानी दूर नहीं हो रही है। ऐसे ही एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Meerut News: किसानों के लिए लाख योजनाएं चलाई जा रही हो लेकिन उसकी आर्थिक परेशानी दूर नहीं हो रही है। ऐसे ही एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव का है। 
बहसूमा क्षेत्र गांव समसपुर निवासी किसान अमरपाल ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव जंगल में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला है। अमरपाल शाम पांच बजे से लापता थे। ग्रामीणों का कहना है कि अमरपाल काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

पत्नी का इलाज कराते-कराते वो आर्थिक रूप से काफी टूट गए
समसपुर गांव निवासी किसान अमरपाल की पत्नी काफी समय से ​बीमार चल रही थीं। पत्नी का इलाज कराते-कराते वो आर्थिक रूप से काफी टूट गए थे। इसी के कारण पिछले काफी समय से अमरपाल आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। अमरपाल अपनी 10 बीघा जमीन पर खेती कर जैसे तैसे परिवार का खर्च चला रहे थे। शाम पांच बजे वह घर से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार वाले उनकी तलाश में जुटे थे। 

शव चाचा के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला
अमरपाल का शव उसके चाचा लखमीचंद के खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता लगेगा। अमरपाल के चार बेटे अंकुर, सागर, कृष्ण, सोनू हैं। पत्नी सुमन और चारों बेटों का रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। जिसके बाद मवाना तहसील से नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और किसान के परिजनों से जानकारी ली।  

Also Read